रानीगंज- रानीगंज बोरो कार्यालय आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत सफाई कर्मियों, पाइपलाइन कर्मचारियों और विद्युत कर्मचारियों को एक विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम इनरव्हील क्लब ऑफ़ रानीगंज, फ्रेंड्स क्लब और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान सभी कर्मियों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र और फूड पैकेट देकर उनके कार्यों के प्रति आभार जताया गया। वहीं, कोईलांचल के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति ओमप्रकाश भुवालका और मनोज झुनझुनवाला को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बोरो चेयरमैन द्वारा मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब महिला विंग की अध्यक्ष अनीशा दुबे भुवालका, महासचिव श्वेता बरनवाल, रितिका वाधवा, फ्रेंड्स क्लब के महासचिव अनूप सराफ और रोटरी क्लब की ओर से संदीप भालोटिया ने नगर निगम कर्मियों को सम्मानित किया।
फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तीन संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से कर्मचारियों का सम्मान करना सराहनीय है और इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने महिला विंग की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि रानीगंज में महिलाएं समाजसेवा के क्षेत्र में पुरुषों से भी आगे हैं।
महिला विंग की ओर से हरप्रीत कौर, अर्चना अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, वीणा बाजोरिया और जया संथालिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन अरुण भारतीया, समाजसेवी निजामूल हक, पप्पू गढ़वाल, मनीष अग्रवाल, महेंद्र बगड़िया, रामप्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने किया।
महिला विंग इनरवहिल क्लब एवं अन्य दो संस्थाओं की तरफ नगर निगम के कर्मचारियों का सम्मान समारोह
Reviewed by Bengal Media
on
April 09, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 09, 2026
Rating:

No comments: