Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा, सायनी घोष ने भाजपा पर बोला हमला

जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में ब्लॉक-2 के चिंचुड़िया दलदली मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद और अभिनेत्री सायनी घोष शामिल हुईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सभा से पहले सायनी घोष ने चिचुड़िया सुभाष समिति क्लब में सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोगों से मुलाकात की।
जनसभा को संबोधित करते हुए सायनी घोष ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षों में राज्य में व्यापक विकास हुआ है और जनता से चौथी बार उनकी सरकार बनाने की अपील की।
उन्होंने हरेराम सिंह को “लीजेंड” बताते हुए कहा कि 2021 में उनकी जीत ऐतिहासिक रही और उम्मीद जताई कि इस बार भी वे जीत दर्ज करेंगे। सायनी घोष ने कहा कि TMC सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और अगर संविधान को बचाना है तो बंगाल को बचाना होगा।
उन्होंने मतदाता सूची से नाम कटने के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा और कहा कि इससे बड़ी संख्या में हिंदू प्रभावित हुए हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा के वादों को “जुमला” करार देते हुए कहा कि उनके वादे कभी पूरे नहीं होते।
सभा के दौरान सायनी घोष ने वामपंथी शासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने 34 वर्षों के शासन को खत्म किया और अब भाजपा भी उनके सामने टिक नहीं पाएगी। अंत में उन्होंने लोगों से हरेराम सिंह को दूसरी बार विधायक बनाने की अपील की।
जामुड़िया में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा, सायनी घोष ने भाजपा पर बोला हमला जामुड़िया में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा, सायनी घोष ने भाजपा पर बोला हमला Reviewed by Bengal Media on April 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.