रानीगंज में पानी संकट से हाहाकार: जेमेरी कोलियरी के सामने लोगों का प्रदर्शन, टैंकर से सप्लाई का आश्वासन
रानीगंज : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 32 इलाके के मॉडर्न सातग्राम में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को जेमेरी कोलियरी के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस विषय में स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही यहां पीने का पानी की भारी समस्या है। अब नहाने धोने का भी जो पानी आता था वह भी बंद हो गया। इससे हम लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए आज हम लोगों ने जेमेहारी कोलियरी पर प्रदर्शन किया।
वहीं इस विषय पर आईएनटीटीयूसी के जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि मॉडर्न सातग्राम के ज़ेमेहारी कोलियरी के खदान से पानी की सप्लाई पूरे मॉर्डन सातग्राम में होती थी। बीते सोमवार को जेमेहारी कोलियरी के खदान में जाने वाली डोली का गाइड रोप टूट गया था। सुरक्षा कारणों से डीजीएमएस ने खदान में श्रमिकों की आवाजाही को रोक दिया। जिसकी वजह से मंगलवार से ही खदान से पानी ऊपर नहीं आ पा रहा है एवं इलाके की पानी सप्लाई रुक गई है। किसी पानी से इलाके के लोग घर के कामकाज जैसे नहाने धोने का काम करते थे। पानी सप्लाई रुकने से इलाके के लोगों को भारी परेशानी होने लगी। प्रबंधक नहीं होने के कारण फोन से हमारी बात जेके नगर ग्रुप आफ माइंड्स के एजेंट से हुई उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक प्रतिदिन 15 टैंकर पानी रिजर्वर में डलवा दिया जाएगा। स्थाई समाधान होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रबंधन से बात हुई है बहुत जल्द बोरिंग कर पानी सप्लाई को ठीक किया जाएगा।
रानीगंज में पानी संकट से हाहाकार: जेमेरी कोलियरी के सामने लोगों का प्रदर्शन, टैंकर से सप्लाई का आश्वासन
Reviewed by Bengal Media
on
April 11, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 11, 2026
Rating:

No comments: