जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा केंद्र से टीएमसी प्रार्थी हरेराम सिंह के समर्थन में जनसभा का आयोजन जामुड़िया बोरों एक अन्तर्गत वार्ड संख्या आठ इलाके के बीजपुर फुटबॉल मैदान में किया गया।जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सह बंगला फिल्म की अभिनेत्री रचना बनर्जी मौजूद रही।वही अभिनेत्री को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस जनसभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद सह अभिनेत्री रचना बनर्जी ने सबके साथ मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।इस मौके पर रचना बनर्जी ने कहा कि उन्हें जामुड़िया से टीएमसी प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में जामुड़िया आकर बहुत अच्छा लग रहा है।ऐसा लग रहा है कि मानो की अपने लोगों के बीच आ गई हो।यहां पर लोगों से इतना अपनापन और सम्मान मिल रहा है जिसे वह हमेशा याद रखेंगी।उन्होंने कहा कि हरेराम सिंह एक वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में जामुड़िया में इतिहास की रचना की थी।वही जिस तरह से ममता बनर्जी के नेतृत्व में हरेराम सिंह ने यहां पर विकास कार्यों को अंजाम दिया है उससे पूरा भरोसा है कि होने वाले विधानसभा चुनाव में भी हरेराम सिंह को ही लोगों का समर्थन प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को घर घर लखी भंडार का लाभ ममता बनर्जी के बदौलत मिल रहा है क्योंकि ममता दीदी जो कहती है वह पूरा करती है।हमलोग काम करने के पक्ष में रहते है भाषण बाजी के पक्ष में नहीं।व्यक्तिगत रूप से साइकिल सहित कन्याश्री,रूपश्री,शिक्षाश्री,युवष्री जैसी योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने कहा शिक्षित 21 वर्ष से 41 वर्ष तक के युवा जिन्हें रोजगार नहीं मिला है उन्हें युवा साथी जैसी योजनाओं का लाभ प्रदान कराया जा रहा है।दीदी जो कुछ कहती है वो करती है केवल वोट के समय में आकर भाषण और आश्वाशन देकर भाग नहीं जाती है। उन्होंने कहा जो भरोसा,आस्था,विश्वास लोगों ने दीदी पर रखा है उसी आस्था पर यह विधानसभा चुनाव है।उन्होंने कहा कि हमलोगों की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यही पर रहेगी आप सभी लोगों के बीच दिल्ली नहीं भागेगी।
जामुड़िया में टीएमसी की जनसभा, रचना बनर्जी ने हरेराम सिंह के समर्थन में मांगा वोट
Reviewed by Bengal Media
on
April 04, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 04, 2026
Rating:

No comments: