Bengal Media

"Your Voice, Your News"

बर्नपुर में मारवाड़ी युवा मंच का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, गोकुल अग्रवाल बने अध्यक्ष

आसनसोल- मारवाड़ी युवा मंच, बर्नपुर शाखा की नई पीएसटी टीम (सेशन 2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह 6 अप्रैल को पुरानहट स्थित राजस्थानी धर्मशाला, बर्नपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल मोहनका, समाज के वरिष्ठ सदस्य पवन गुटगुटिया, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जोनल पांच के उपाध्यक्ष अतुल सिंघानिया, सहायक सचिव गोकुल अग्रवाल, बर्नपुर चेतन शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी अग्रवाल तथा कोलकाता से आए मारवाड़ी हेल्पिंग हैंड संस्था के गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कृष्ण अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल सहित मंच के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। साथ ही सिंदूरी धाम के सदस्य बिमल अग्रवाल और श्याम मंडल के अध्यक्ष बिपिन सिंघानिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
समारोह के दौरान जोनल पांच के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने अतुल सिंघानिया को खादा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं सदस्य अरुण अग्रवाल ने शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल को सम्मानित किया। इसके पश्चात संजय अग्रवाल ने नए अध्यक्ष गोकुल अग्रवाल को बैज प्रदान कर औपचारिक रूप से दायित्व सौंपा।
नए अध्यक्ष गोकुल अग्रवाल ने भी संजय अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। सभी अतिथियों एवं सदस्यों के सम्मान के बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल मोहनका ने गोकुल अग्रवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई, वरिष्ठ सदस्य गोविंद अग्रवाल ने आकाश अग्रवाल को सचिव पद की शपथ दिलाई तथा पूर्व उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने रोशन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में सचिव आकाश अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि पूर्व कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके बाद अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
बर्नपुर में मारवाड़ी युवा मंच का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, गोकुल अग्रवाल बने अध्यक्ष बर्नपुर में मारवाड़ी युवा मंच का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, गोकुल अग्रवाल बने अध्यक्ष Reviewed by Bengal Media on April 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.