Bengal Media

"Your Voice, Your News"

भीषण गर्मी में राहत: रानीगंज श्री श्याम बाल मंडल ट्रस्ट ने 10 हजार लोगों को पिलाया ठंडा शरबत

रानीगंज : प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब रानीगंज में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
खासकर बाजार और जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में रानीगंज श्री श्याम बाल मंडल ट्रस्ट की ओर से मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया।
एनएसबी रोड स्थित मंदिर परिसर में ट्रस्ट की ओर से राहगीरों के लिए ठंडे शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बाजार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम प्रेमियों और ट्रस्ट के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लेकर सामाजिक एकता और मानवता का संदेश दिया।
इस मौके पर श्याम प्रेमी पिनु शर्मा ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए रानीगंज श्याम बाल मंडल की तरफ से करीब 10 हजार राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने कहा कि संस्था का मानना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रत्येक एकादशी पर मंदिर में श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित किया जाता है और आगे भी संस्था की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए जाते रहेंगे। उनका कहना था कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य श्याम बाबा की कृपा से लोगों की सेवा करना है।
भीषण गर्मी में राहत: रानीगंज श्री श्याम बाल मंडल ट्रस्ट ने 10 हजार लोगों को पिलाया ठंडा शरबत भीषण गर्मी में राहत: रानीगंज श्री श्याम बाल मंडल ट्रस्ट ने 10 हजार लोगों को पिलाया ठंडा शरबत Reviewed by Bengal Media on May 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.