Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पांडवेश्वर में विधायक जितेंद्र तिवारी का बड़ा संदेश: खुद झाड़ू उठाकर साफ की सड़क, बोले- “गांव को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी”

आसनसोल/पांडवेश्वर- पश्चिम बर्दवान जिले के पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी गुरुवार को गोगला क्षेत्र के चंद्रडांगा गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने अपने लोकप्रिय नेता का जोरदार स्वागत किया। गांव में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उन्हें कमल का फूल भेंट कर जीत की बधाई दी।
अपने समर्थकों और ग्रामीणों के बीच पहुंचे जितेंद्र तिवारी ने इस दौरान एक अलग ही संदेश दिया। गांव का दौरा करते हुए उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर सड़क की सफाई की और लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक को खुद सड़क साफ करते देख ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया।
सड़क सफाई के बाद जितेंद्र तिवारी ने ग्रामीणों और भाजपा समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहते हैं, वे आज से यह संकल्प लें कि अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों को हमेशा साफ-सुथरा रखेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ अपने गांव ही नहीं, बल्कि दूसरे गांवों को भी स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
इस दौरान उन्होंने राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि भाजपा बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा, “मैं उसका भी विधायक हूं जिसने मुझे वोट दिया और उसका भी जिसने मुझे वोट नहीं दिया। हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे।”
जितेंद्र तिवारी ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास और अच्छे कार्यों को लेकर गांव-गांव में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। उनके इस दौरे और स्वच्छता अभियान को लेकर इलाके में व्यापक चर्चा हो रही है।
पांडवेश्वर में विधायक जितेंद्र तिवारी का बड़ा संदेश: खुद झाड़ू उठाकर साफ की सड़क, बोले- “गांव को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी” पांडवेश्वर में विधायक जितेंद्र तिवारी का बड़ा संदेश: खुद झाड़ू उठाकर साफ की सड़क, बोले- “गांव को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी” Reviewed by Bengal Media on May 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.