Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पंडित रघुनाथ मुर्मू की 122वीं जयंती पर खेरोबारी गांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक चंदना बाउरी ने परोसा भोजन


बांकुड़ा- ओलचिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू की 122वीं जयंती के अवसर पर बांकुड़ा जिले के दूरस्थ आदिवासी गांव खेरोबारी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शालतोड़ा क्षेत्र की नव-निर्वाचित विधायक चन्दना बाउरी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और ओलचिकी लिपि के महत्व को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। आसपास के पांच गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों की ओर से लगभग 1500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विशेष बात यह रही कि विधायक चंदना बाउरी ने स्वयं अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा और ग्रामीणों के साथ समय बिताया। उनके इस सादगीपूर्ण व्यवहार की लोगों ने काफी सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन एजुकेशन फॉर ऑल द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है।
पंडित रघुनाथ मुर्मू की 122वीं जयंती पर खेरोबारी गांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक चंदना बाउरी ने परोसा भोजन पंडित रघुनाथ मुर्मू की 122वीं जयंती पर खेरोबारी गांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक चंदना बाउरी ने परोसा भोजन Reviewed by Bengal Media on May 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.