Bengal Media

"Your Voice, Your News"

वोट के बाद हिंसा का आरोप, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

आसनसोल: पश्चिम बर्दवान जिले में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने वोट-परवर्ती हिंसा के आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि जिले के विभिन्न इलाकों में पार्टी कार्यालयों पर हमला, तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि कई जगहों पर जबरन पार्टी कार्यालयों और कुछ सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने की कोशिश भी की गई।
तृणमूल नेताओं के अनुसार, मतगणना से पहले ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमले शुरू हो गए थे, लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान लूट लिए गए तथा कुछ जगहों पर आग लगा दी गई।
पार्टी की तरफ से यह भी आरोप लगाया गया कि हजारों कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया गया। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अल्पसंख्यकों पर दबाव बनाने और व्यापारियों से जबरन आर्थिक जुर्माना वसूलने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं।
इस पूरे मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि सभी घटनाओं में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा सभी पार्टी कार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
तृणमूल नेतृत्व ने दावा किया कि क्षतिग्रस्त पार्टी कार्यालयों की तस्वीरें और वीडियो भी सबूत के तौर पर पुलिस प्रशासन को सौंपे गए हैं।
वोट के बाद हिंसा का आरोप, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल वोट के बाद हिंसा का आरोप, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल Reviewed by Bengal Media on May 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.