Bengal Media

"Your Voice, Your News"

13 साल बाद फिर गूंजेगी घंटियों की आवाज, आसनसोल के बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने शुरू कराई नित्य पूजा

आसनसोल : आसनसोल उत्तर के नव निर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्टी नेताओं के साथ रविवार को आसनसोल के बस्तिन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। करीब 13 वर्षों बाद इस मंदिर में दोबारा नित्य पूजा शुरू होने से इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
जानकारी के अनुसार, राजनीतिक विवाद और विभिन्न कारणों से वर्षों से इस प्राचीन दुर्गा मंदिर में नियमित पूजा बंद थी। भाजपा की जीत के बाद मंदिर में फिर से नित्य पूजा शुरू करने का निर्णय लिया गया। उसी निर्णय के तहत रविवार को विधिवत पूजा के साथ मंदिर में दैनिक पूजा-पाठ की शुरुआत कर दी गई।
इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने मंदिर में पूजा करने के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद मंदिर में फिर से पूजा शुरू होने से स्थानीय लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
13 साल बाद फिर गूंजेगी घंटियों की आवाज, आसनसोल के बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने शुरू कराई नित्य पूजा 13 साल बाद फिर गूंजेगी घंटियों की आवाज, आसनसोल के बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर में  विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने शुरू कराई नित्य पूजा Reviewed by Bengal Media on May 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.