जामुड़िया में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र स्थित एक आश्रम में रविवार को बाजोरिया वृद्ध आश्रम ट्रस्ट और हनुमान चालीसा संघ के संयुक्त प्रयास से भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में आठ जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक बनने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए जामुड़िया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी ने नवविवाहित सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक और जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी कराने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे परिवारों को सामाजिक दबाव और कई सवालों का सामना करना पड़ता है। एक पिता की पीड़ा को समझना आसान नहीं होता। ऐसे में इस प्रकार का सामूहिक विवाह समारोह जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होता है।
डॉ. बिजन मुखर्जी ने बाजोरिया वृद्ध आश्रम ट्रस्ट, हनुमान चालीसा संघ तथा आश्रम प्रबंधन को इस नेक पहल के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद जिस पहले कार्यक्रम में उन्हें शामिल होने का अवसर मिला, वह एक शुभ वैवाहिक आयोजन है। यह उनके लिए विशेष खुशी और सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो ईश्वर भी चाहते हैं कि उनका विधायक के रूप में कार्यकाल मंगलमय हो और वह लोगों की अधिक से अधिक सेवा कर सकें। समारोह का माहौल उत्साह, खुशी और सामाजिक एकता से भरा रहा।
जामुड़िया में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
Reviewed by Bengal Media
on
May 10, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 10, 2026
Rating:

No comments: