आसनसोल की सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत के बाद गंगासागर पहुंचे जितेंद्र गोठवाल, बंगाल के विकास के लिए की विशेष पूजा
कोलकाता/गंगासागर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद राजस्थान के खंडार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं आसनसोल जिला चुनाव प्रभारी जितेंद्र गोठवाल गंगासागर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार सहित पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना कर पश्चिम बंगाल की खुशहाली, विकास और सुशासन की कामना की।
भाजपा की बड़ी सफलता के तहत आसनसोल जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत को संगठन और रणनीति की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस जीत के बाद गंगासागर पहुंचे जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन, विकास और राष्ट्रवाद के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है।
उन्होंने कहा गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। आसनसोल जिले की सभी सीटों पर भाजपा की जीत जनता के भरोसे, कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।
गंगासागर में मां गंगा और कपिल मुनि महाराज के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल विकास, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए दौर में प्रवेश करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार राज्य को हिंसा, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से बाहर निकालकर सुशासन और जनसेवा का मॉडल राज्य बनाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आसनसोल की सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत के बाद गंगासागर पहुंचे जितेंद्र गोठवाल, बंगाल के विकास के लिए की विशेष पूजा
Reviewed by Bengal Media
on
May 11, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 11, 2026
Rating:

No comments: