Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया विधानसभा के कुनुस्तोड़िया मोड़ पर विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने किया नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

जामुड़िया- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी उत्साह के बीच तपसी अंचल के कुनुस्तोड़िया मोड़ स्थित भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को लेकर इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई तथा झाड़मुड़ी और लड्डू का वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के नारों से माहौल गूंज उठा।
इस मौके पर विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि कुनुस्तोड़िया मोड़ में भाजपा कार्यालय की शुरुआत संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में विकास कार्यों के संचालन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताकर बदलाव का जनादेश दिया है और पार्टी जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी। राज्य में विकास, शांति और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
डॉ. मुखर्जी ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने, जनता से जुड़े रहने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी जनसमर्थन देखने को मिला।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पिनाकी राय, सिबराम मंडल, राजू मंडल, सुनील नोनिया, राजेश कोड़ा, राकेश गिरी, पंकज सिंह, टुमप्पा मंडल, राजन माझी, अजीत राम, अरुण प्रसाद, पियो बाउरी, सीमा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे।
जामुड़िया विधानसभा के कुनुस्तोड़िया मोड़ पर विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने किया नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन जामुड़िया विधानसभा के कुनुस्तोड़िया मोड़ पर विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने किया नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन Reviewed by Bengal Media on May 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.