आसनसोल- आसनसोल के हॉटन रोड यूथ क्लब गणेश पूजा कमेटी की ओर से आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कमेटी के सदस्यों ने विधायक को उत्तरीय, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनकी जीत पर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष दलजीत सलूजा एवं चेयरमैन सतीश चंद्रा ने विधायक को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस भरोसे पर खरा उतरना अब उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए विधायक आसनसोल के विकास को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की सड़क, जलनिकासी, यातायात और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।
कार्यक्रम में कमेटी के सचिव बिकास चंद्रा, नरेंद्र यादव, विक्रम बरनवाल, केदार नाग, ऋषिकेश सिंह, सौरभ शाह, पार्थो गोराई, दीपक चौरसिया, रोमी यादव, कमल शर्मा, आशीष गुप्ता, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार कार्य करेंगे।
आसनसोल में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का भव्य सम्मान, विकास को लेकर जताई बड़ी उम्मीदें
Reviewed by Bengal Media
on
May 12, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 12, 2026
Rating:

No comments: