जामुड़िया की पानी समस्या दूर करने को लेकर सक्रिय हुए विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी, केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से की अहम मुलाकात
जामुड़िया- केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जामुड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने कुनस्तोड़िया एरिया के जनरल मैनेजर समेत ईसीएल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान सतीश झा भी मौजूद रहे।
इसी मौके पर जामुड़िया के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. बिजन मुख़र्जी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर जामुड़िया की धरती पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि कोल इंडिया लिमिटेड और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के सहयोग से क्षेत्र में जल संकट को दूर करने की दिशा में ठोस पहल की जाए।
डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि विधायक बनने पर क्षेत्र की पानी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ईसीएल की ओर से सहयोग मिलता है, तो जामुड़िया में पेयजल संकट को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए विधायक से विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट देने को कहा, ताकि केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के माध्यम से इस दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकें। बैठक के दौरान ईसीएल अधिकारियों से भी इस विषय पर चर्चा की गई और उनके सुझाव लिए गए।
जामुड़िया की जनता लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में विधायक और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई यह बैठक क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जामुड़िया की पानी समस्या दूर करने को लेकर सक्रिय हुए विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी, केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से की अहम मुलाकात
Reviewed by Bengal Media
on
May 13, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 13, 2026
Rating:

No comments: