Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल में अवैध पार्किंग वसूली पर बड़ा एक्शन, ट्रैफिक पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

आसनसोल- आसनसोल नगर निगम द्वारा संचालित कई पार्किंग स्थलों पर अवैध तरीके से वसूली किए जाने के मामले में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की कई पार्किंगों की टेंडर अवधि समाप्त हो चुकी है और अब तक नई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, इसके बावजूद कुछ लोग आम जनता और वाहन चालकों से लगातार पैसे वसूल रहे थे।
दो दिन पहले ही ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर स्पष्ट चेतावनी दी थी कि जिन पार्किंग स्थलों की टेंडर प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, वहां किसी प्रकार की वसूली नहीं की जाएगी। इसके बावजूद सोमवार को भी कई स्थानों पर अवैध पार्किंग वसूली जारी रही।
इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं बस स्टैंड से बसों से वसूली किए जाने के मामले में तीन बस कंडक्टरों को भी शिनाख्त के लिए साथ ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद आसनसोल में हड़कंप मच गया है।
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि जिन पार्किंग स्थलों पर नई टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां किसी भी प्रकार से पैसे की वसूली नहीं की जाएगी।
इस मुद्दे पर एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कई पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया जाएगा और वहां वैध एवं अवैध पार्किंग को लेकर नोटिस लगाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि तृणमूल शासन के दौरान इस तरह की अवैध वसूली और सिंडिकेट राज चलता था, लेकिन अब भाजपा सरकार में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आसनसोल में अवैध पार्किंग वसूली पर बड़ा एक्शन, ट्रैफिक पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप आसनसोल में अवैध पार्किंग वसूली पर बड़ा एक्शन, ट्रैफिक पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Reviewed by Bengal Media on May 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.