Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल में तैलिक वैश्य समाज ने विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी का किया भव्य सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह

आसनसोल- तैलिक वैश्य समाज आसनसोल के तत्वावधान में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक श्री कृष्णेन्दु मुखर्जी के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आसनसोल के इस्माइल 60 फुट रोड स्थित विवेकानंद सरणी के फेस्टिभा बैंक्वेट हॉल प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के स्वजातीय महानुभाव बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत तैलिक वैश्य समाज की नारी शक्ति द्वारा विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी को तिलक लगाकर, आरती उतारकर तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अभिनंदन एवं स्वागत के साथ की गई। वहीं छोटे बच्चों ने पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किया।
समारोह में तैलिक वैश्य समाज के अध्यक्ष विशाल साव एवं संतोष साव ने विधायक को अंगवस्त्र और उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया। संस्था के सचिव विवेक प्रकाश साव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं प्रदीप कुमार साहू और संजय साव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। संस्था के अन्य सदस्यों ने भी उत्तरीय, कमल पुष्प एवं फल की टोकरी भेंट कर विधायक को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नृत्य एवं ताल सांस्कृतिक संस्था की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका साव के प्रशिक्षण में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसकी विधायक सहित उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
अपने संबोधन में विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने तैलिक वैश्य समाज आसनसोल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से मातृ शक्ति एवं नारी शक्ति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में तैलिक वैश्य समाज नारी शक्ति की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पलता साव ने महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे समारोह का संचालन एवं मंच संचालन कार्यकारिणी सचिव अरविन्द साव द्वारा किया गया।
तैलिक वैश्य समाज आसनसोल द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की उपस्थित सभी महानुभावों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सदस्यों, नारी शक्ति, युवा शक्ति एवं शुभचिंतकों की सक्रिय भागीदारी रही।
आसनसोल में तैलिक वैश्य समाज ने विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी का किया भव्य सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह आसनसोल में तैलिक वैश्य समाज ने विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी का किया भव्य सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह Reviewed by Bengal Media on May 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.