रानीगंज: सामाजिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रानीगंज कालीतला दुर्गा माता संघ ने रक्षा काली चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रविवार को रक्षा काली निशुल्क चिकित्सालय का उद्घाटन किया। इस चिकित्सालय का शुभारंभ रानीगंज के विधायक पार्थो घोष ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में चल रहे नवीनीकरण कार्य की भी शुरुआत की गई। विधायक ने अपने हाथों से टाइल्स लगाकर मंदिर सौंदर्यीकरण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष समशेर सिंह,
अजित खेशरी,आनन्द साव,तुषार कांति बनर्जी,अर्द्धन्दु मित्रा,रामजी केशरीसुनील गनेड़ीवाला, मोनू बर्मा सहित स्थानीय श्रद्धालु, क्लब सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रानीगंज कालीतला दुर्गा माता संघ द्वारा हर वर्ष भव्य दुर्गा पूजा एवं थीम पूजा का आयोजन किया जाता है। अब संस्था ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाते हुए निशुल्क चिकित्सालय की शुरुआत की है, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पार्थो घोष ने कहा कि बचपन से ही उनकी इच्छा थी कि वे ऐसे किसी संगठन से जुड़ें जो समाज के लिए कार्य करता हो। उन्होंने कहा कि इस निशुल्क चिकित्सालय का उद्घाटन कर उन्हें गर्व और खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।
विधायक ने मंदिर के नवीनीकरण कार्य की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका हिस्सा बनकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर और अधिक आकर्षक एवं भव्य स्वरूप में सामने आएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर का कार्य पूर्ण होने के बाद वे स्वयं यहां आकर पूजा-अर्चना करेंगे।
रानीगंज में रक्षा काली निशुल्क चिकित्सालय का शुभारंभ, विधायक पार्थो घोष ने किया उद्घाटन
Reviewed by Bengal Media
on
May 31, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 31, 2026
Rating:

No comments: