Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पश्चिम बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “आयुष्मान भारत योजना” को राज्य में लागू करने का फैसला किया है। सोमवार को नवान्न में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ जल्द से जल्द सभी आवश्यक प्रक्रियाएं और समझौते पूरे करने के निर्देश दिए हैं, ताकि योजना को तेजी से लागू किया जा सके।
गौरतलब है कि “आयुष्मान भारत” केंद्र सरकार की देशव्यापी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। इसे दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में गिना जाता है। पहले राज्य की पूर्व सरकार इस योजना से दूरी बनाए हुए थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने इसे लागू करने का फैसला लिया है।
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हर साल प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों के इलाज, अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का खर्च शामिल रहेगा।
सरकार के अनुसार, मरीजों को इलाज से पहले और बाद के खर्च के साथ अस्पताल आने-जाने की सुविधा का लाभ भी मिलेगा। साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत “आभा” हेल्थ अकाउंट नंबर के जरिए मरीजों का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा।
राज्य सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
पश्चिम बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला पश्चिम बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला Reviewed by Bengal Media on May 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.