Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया के छोरा क्षेत्रीय अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, नर्सों की सेवा भावना को किया गया सम्मानित

जामुड़िया- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को ईसीएल केंदा एरिया के छोरा क्षेत्रीय अस्पताल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुनिया की पहली महिला नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल परिसर उत्साह और सम्मान के माहौल से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का उद्घाटन छोरा क्षेत्रीय अस्पताल की एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ. नंदिनी रायचौधारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डॉक्टरों, नर्सों एवं अस्पताल कर्मियों ने फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में डॉ. नंदिनी रायचौधारी ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि नर्सों का कार्य अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण होता है तथा उनकी मेहनत और सेवा भावना के कारण ही अस्पताल का संचालन सुचारू रूप से संभव हो पाता है। उन्होंने बताया कि छोरा क्षेत्रीय अस्पताल में ईसीएल केंदा एरिया की विभिन्न कोलियरियों के श्रमिक एवं उनके परिजन इलाज के लिए आते हैं और यहां कार्यरत नर्सिंग स्टाफ हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाता है।
वहीं अस्पताल की हेड नर्स सीखा चक्रवर्ती ने सभी नर्सों से मरीजों के साथ आत्मीय व्यवहार करने और उन्हें परिवार की तरह सेवा देने की अपील की। नर्स सूचंद्रिमा विश्वास मुखर्जी ने कहा कि नर्स का पेशा कठिनाइयों से भरा जरूर है, लेकिन मरीजों की सेवा कर जो आत्मिक संतोष मिलता है, वही इस पेशे की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. शंकर कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार मीणा, सीनियर नर्स नयना आचार्य सहित ड्रेसिंग विभाग के जगतपति पाल, अरूप घोष, अक्षय मंडल और अर्जेंदु मंडल समेत कई अस्पतालकर्मी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में नर्सों की समर्पित सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
जामुड़िया के छोरा क्षेत्रीय अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, नर्सों की सेवा भावना को किया गया सम्मानित जामुड़िया के छोरा क्षेत्रीय अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, नर्सों की सेवा भावना को किया गया सम्मानित Reviewed by Bengal Media on May 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.