Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में नॉकआउट शॉट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू

रानीगंज: खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से रानीगंज के 93 नंबर वार्ड स्थित बुजीर बांध इलाके के दुर्गा मंदिर के समीप जागृति संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय नॉकआउट शॉट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रतियोगिता के विजेता दल के लिए 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार तथा ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम के लिए 9,500 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी निर्धारित की गई थी। इसके अलावा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले पांच-पांच ओवर के रखे गए, जिससे दर्शकों को तेज और रोमांचक क्रिकेट देखने का अवसर मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी मंडल-1 के अध्यक्ष शमशेर सिंह, सचिव सुमंत चटर्जी तथा भाजपा नेता बादशाह चटर्जी ने किया। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
आयोजन समिति की ओर से संदीप सिंह, भोला केवड़ा समेत अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ओरा एवेंजर्स और हबीबी एकादश के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
रानीगंज में नॉकआउट शॉट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू रानीगंज में नॉकआउट शॉट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू Reviewed by Bengal Media on June 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.