Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आरएसएस स्वयंसेवक से मंत्री तक का सफर: डॉ. अजय कुमार पोद्दार बने मंत्री, बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार


कुल्टी/कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद डॉ. अजय पोद्दार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में इस उपलब्धि को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष को समर्पित बताया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, हमारा सपना पूरा हुआ है। इस जीवनकाल में हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने में सफल हुए हैं। वर्ष 1973 से हम पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, एक सैनिक की तरह उसका पालन करेंगे।
डॉ. अजय कुमार पोद्दार का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण माना जाता है। उन्होंने वर्ष 1972 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद 1973 में भारतीय जनसंघ से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। जयप्रकाश नारायण आंदोलन और आपातकाल के दौरान भी उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
वर्ष 1980 में भाजपा के गठन के बाद से वे लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे। पश्चिम बंगाल में भाजपा के विस्तार और कुल्टी क्षेत्र में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। वर्ष 2021 में पहली बार कुल्टी से विधायक बने और 2026 के विधानसभा चुनाव में 26 हजार से अधिक मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता का प्रमाण दिया।
मंत्री बनने के बाद डॉ. पोद्दार ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि मंत्री के रूप में भी जनसेवा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
डॉ. अजय कुमार पोद्दार का स्वयंसेवक से मंत्री बनने तक का सफर आज भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय बना हुआ है।
आरएसएस स्वयंसेवक से मंत्री तक का सफर: डॉ. अजय कुमार पोद्दार बने मंत्री, बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार आरएसएस स्वयंसेवक से मंत्री तक का सफर: डॉ. अजय कुमार पोद्दार बने मंत्री, बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार Reviewed by Bengal Media on June 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.