Bengal Media

"Your Voice, Your News"

थैलेसीमिया मरीजों के लिए आगे आया मानसरोवर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान; 22 यूनिट रक्त संग्रहित


रानीगंज: भीषण गर्मी के दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे थैलेसीमिया मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रानीगंज के प्रतिष्ठित कपड़ा प्रतिष्ठान मानसरोवर की ओर से बुधवार को एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल में मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि रक्त संग्रहण का कार्य आसनसोल जिला अस्पताल से आए चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में संपन्न हुआ।
शिविर में मानसरोवर के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना देखने को मिली।
इस अवसर पर मानसरोवर के कर्णधार प्रदीप गोयल के साथ तृष्णा पाल,चित्रा घोष,जुई ऑडी, भानुप्रिया मुखर्जी, शुभदीप गोराई, श्रेया कर, देविका बैन और देविका दे समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप गोयल ने कहा कि वह पहले भी रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन के माध्यम से कई रक्तदान शिविरों से जुड़े रहे हैं, लेकिन अपनी संस्था के बैनर तले यह दूसरा रक्तदान शिविर है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में करीब 22 यूनिट रक्त एकत्र किया गया और सभी रक्तदाता उनकी दुकान के कर्मचारी थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में अन्य व्यापारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
वहीं, मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में रक्त की भारी कमी हो जाती है, जिससे थैलेसीमिया समेत कई गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी आवश्यकता को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रदीप गोयल और मानसरोवर परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रानीगंज के किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान द्वारा अपने स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की यह सराहनीय पहल है।
फाउंडेशन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि मानसरोवर की यह पहल अन्य व्यापारिक संस्थानों को भी प्रेरित करेगी और भविष्य में समाजहित के ऐसे कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की और इसे मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
थैलेसीमिया मरीजों के लिए आगे आया मानसरोवर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान; 22 यूनिट रक्त संग्रहित थैलेसीमिया मरीजों के लिए आगे आया मानसरोवर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान; 22 यूनिट रक्त संग्रहित Reviewed by Bengal Media on June 03, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.