दुर्गापुर: महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य और नए स्पिलवे गेट की स्थापना के मद्देनजर 5 जून से 9 जून तक दुर्गापुर बैराज पर रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस संबंध में सिंचाई विभाग और बांकुड़ा जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
दुर्गापुर बैराज उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के बीच संपर्क का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। बैराज पर होने वाले कार्यों को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही लोगों और वाहन चालकों को सतर्क कर दिया है।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस अवधि में दुर्गापुर बैराज का उपयोग न करते हुए वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से रानीगंज होते हुए मेजिया ब्रिज के रास्ते बांकुड़ा और अन्य गंतव्यों तक आवागमन करें।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की योजना बना लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
5 से 9 जून तक रात में बंद रहेगा दुर्गापुर बैराज, वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे वाहन
Reviewed by Bengal Media
on
June 03, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
June 03, 2026
Rating:

No comments: