Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया के निजी स्कूल में चोरी, सीसीटीवी हार्ड डिस्क और मॉनिटर ले उड़े बदमाश

जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बोगरा गांव स्थित एक निजी प्राथमिक विद्यालय में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाश स्कूल की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुस गए और सीसीटीवी सिस्टम की हार्ड डिस्क तथा मॉनिटर चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 32 के बोगरा इलाके में स्थित स्कूल में बीते रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने स्कूल में प्रवेश करने के बाद दो अलमारियों को भी खंगाल दिया और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।
स्कूल के शिक्षक बरुण घोष ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचे और कार्यालय खोला तो देखा कि सीसीटीवी की हार्ड ड्राइव और मॉनिटर गायब हैं। जांच करने पर एक खिड़की का ग्रिल कटा हुआ मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि चोर उसी रास्ते से अंदर घुसे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से गांव में चोरी की घटनाओं की कोशिशें हो रही थीं और संभव है कि उसी गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का मानना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में गांव की गतिविधियां रिकॉर्ड होती थीं और संभवतः बदमाशों की कुछ हरकतें भी कैमरे में कैद हो गई थीं। इसी कारण साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चोर सीसीटीवी हार्ड डिस्क और मॉनिटर अपने साथ ले गए।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जामुड़िया के निजी स्कूल में चोरी, सीसीटीवी हार्ड डिस्क और मॉनिटर ले उड़े बदमाश जामुड़िया के निजी स्कूल में चोरी, सीसीटीवी हार्ड डिस्क और मॉनिटर ले उड़े बदमाश Reviewed by Bengal Media on June 03, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.