Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया में भाजपा विधायक कार्यालय का उद्घाटन, डॉ. बिजन मुखर्जी बोले- जनता की समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र

जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बिजपुर इलाके में बुधवार को भाजपा विधायक कार्यालय का विधायक डॉक्टर बिजन मुख़र्जी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर जामुड़िया के विधानसभा संयोजक बृजमोहन पासवान, मंडल अध्यक्ष पिनाकी राय, राहुल बावड़ी, दीप बनर्जी, संजय सिंह सनी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि जामुड़िया में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को जनता ने जीत दिलाई है। लंबे समय से एक ऐसे कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं और आवश्यक कार्य लेकर आ सकें तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहायता मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि और अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी नियमित रूप से मौजूद रहेंगे। यहां आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमेशा बनी रहेगी और यह कार्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधानसभा संयोजक बृजमोहन पासवान ने कहा कि यह दिन जामुड़िया के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विधायक कार्यालय शुरू होने से अब जनता और संगठन के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने लोगों के हितों की रक्षा और विकास का जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए यह कार्यालय एक प्रभावी माध्यम साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।
जामुड़िया में भाजपा विधायक कार्यालय का उद्घाटन, डॉ. बिजन मुखर्जी बोले- जनता की समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र जामुड़िया में भाजपा विधायक कार्यालय का उद्घाटन, डॉ. बिजन मुखर्जी बोले- जनता की समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र Reviewed by Bengal Media on June 03, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.