Bengal Media

"Your Voice, Your News"

कोलकाता के तारातला हादसे के मृतक श्रमिक के घर पहुंचे विधायक पार्थो घोष, हरसंभव मदद और मुआवजे का दिया भरोसा

रानीगंज- कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम की इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में रानीगंज क्षेत्र के लायकबांध निवासी निर्माण श्रमिक नवीन सिंह की मौत हो गई है। इस हृदयविदारक घटना की सूचना पाकर रानीगंज के विधायक पार्थो घोष लायकबांध स्थित मृतक के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि कोलकाता के तारातला क्षेत्र में 24 जून को एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक ढह जाने से हुए दर्दनाक हादसे में रानीगंज के लायकबांधके तीन नंबर धवड़ा निवासी निर्माण श्रमिक नवीन सिंह की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक पार्थो घोष ने मृतक के पिता एवं अन्य परिजनों से बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं तथा सरकार की ओर से मिलने वाली हर प्रकार की सहायता और मुआवजा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को जो भी आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जानी हैं, उन्हें शीघ्र दिलाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर भी परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो। पार्थ घोष ने कहा, "यह परिवार बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनके साथ हूं और यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें सरकार की ओर से उचित मुआवजा, आवश्यक सहायता तथा न्याय मिले। इस दुखद घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" विधायक की इस संवेदनशील पहल से शोकग्रस्त परिवार को कुछ हद तक संबल मिला। स्थानीय लोगों ने भी विधायक द्वारा तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने और हरसंभव सहयोग का आश्वासन देने की सराहना की।
कोलकाता के तारातला हादसे के मृतक श्रमिक के घर पहुंचे विधायक पार्थो घोष, हरसंभव मदद और मुआवजे का दिया भरोसा कोलकाता के तारातला हादसे के मृतक श्रमिक के घर पहुंचे विधायक पार्थो घोष, हरसंभव मदद और मुआवजे का दिया भरोसा Reviewed by Bengal Media on June 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.