रानीगंज: मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली आध्यात्मिक साधिका कृपा नंदिनी अपनी 10 वर्षों से जारी अखंड पदयात्रा के तहत रविवार को रानीगंज स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचीं। मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके आध्यात्मिक संकल्प की सराहना की।
कृपा नंदिनी ने बताया कि पिछले एक दशक से वह देश के विभिन्न धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों की पदयात्रा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जीवनभर इसी तरह पैदल यात्रा करते हुए भगवान के विभिन्न धामों के दर्शन करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पति और दो बेटे हैं, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, लेकिन उनका मन बचपन से ही आध्यात्मिक साधना और सेवा की ओर रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक वह भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पूरी कर चुकी हैं। रानीगंज से उनका अगला पड़ाव जगन्नाथ धाम होगा, जहां वह पैदल ही रवाना होंगी।
इस अवसर पर भजपा नेता दिनेश सोनी ने कहा कि कृपा नंदिनी की यह पदयात्रा आज के समय में भी भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपरा की जीवंत मिसाल है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, अटूट विश्वास और भक्ति की शक्ति के बल पर ही इस प्रकार की कठिन यात्रा संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि वह एक श्रद्धालु के रूप में कृपा नंदिनी का उत्साहवर्धन करने और उनके महान आध्यात्मिक उद्देश्य में सहयोग देने के लिए मंदिर पहुंचे हैं।
कृपा नंदिनी की इस प्रेरणादायी पदयात्रा ने रानीगंज के श्रद्धालुओं को भी भक्ति, आस्था और सेवा का संदेश दिया।
10 वर्षों से पदयात्रा पर निकलीं कृपा नंदिनी पहुंचीं रानीगंज, श्याम मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
Reviewed by Bengal Media
on
June 28, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
June 28, 2026
Rating:

No comments: