Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज थाना में महिला सहायता केंद्र का स्वागत, मारवाड़ी युवा मंच ‘देवी शक्ति’ ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

रानीगंज: रानीगंज थाना में हाल ही में शुरू किए गए महिला सहायता केंद्र का स्वागत करते हुए मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा ‘देवी शक्ति’ ने थाना के पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। मंगलवार को संगठन की सदस्याओं ने महिला सहायता केंद्र पहुंचकर केंद्र की प्रभारी मिता मंडल, महिला कांस्टेबलों तथा रानीगंज थाना के आईसी सुबीर कर्मकार को उत्तरिय एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार की पहल पर कुछ दिन पहले ही रानीगंज थाना में महिला सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया था। केंद्र शुरू होने के बाद से ही क्षेत्र की महिलाओं के बीच इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर ‘देवी शक्ति’ की महिला चेयरमैन दीप्ति साराप ने कहा कि कई बार महिलाएं अपनी व्यक्तिगत समस्याएं या शिकायतें पुरुष पुलिस अधिकारियों के सामने रखने में संकोच महसूस करती हैं। महिला सहायता केंद्र शुरू होने से अब महिलाएं सीधे महिला पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगी, जिससे शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान होगी और उन्हें त्वरित एवं उचित सहायता मिल सकेगी।
उन्होंने कहा रानीगंज थाना में महिला सहायता केंद्र की स्थापना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल एक प्रशासनिक सेवा केंद्र नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद स्थान है, जहां वे बिना किसी डर के अपनी बात रख सकेंगी और आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकेंगी।
सम्मान समारोह में शिखा सराफ,कुमकुम शर्मा,शिखा केडिया राजेश जिंदाल, श्यामसुंदर जालान, आयुष झुनझुनवाला सहित मारवाड़ी युवा मंच के कई सदस्य एवं सदस्याएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और पुलिस-जनसहभागिता को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।
रानीगंज थाना में महिला सहायता केंद्र का स्वागत, मारवाड़ी युवा मंच ‘देवी शक्ति’ ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित रानीगंज थाना में महिला सहायता केंद्र का स्वागत, मारवाड़ी युवा मंच ‘देवी शक्ति’ ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित Reviewed by Bengal Media on June 23, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.