रानीगंज लायंस क्लब को मिली नई टीम, साजन कुमार तिबरेवाल बने अध्यक्ष, सुभाष केजरीवाल संभालेंगे महासचिव की जिम्मेदारी
रानीगंज- लायंस क्लब इंटरनेशनल की रानीगंज शाखा के 66वें इंस्टॉलेशन समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। समारोह के दौरान केक काटकर नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महासचिव का स्वागत किया गया। साजन कुमार तिबरेवाल को क्लब का नया अध्यक्ष, सुभाष केजरीवाल को महासचिव तथा सरदार रविंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई टीम के सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं इलेक्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बानी चटर्जी ने कहा कि रानीगंज लायंस क्लब अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के कारण लायंस इंटरनेशनल में विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि इस शाखा से कई सदस्य डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे हैं, जो क्लब की गौरवशाली परंपरा का प्रमाण है।
इंस्टॉलेशन अधिकारी लायन रश्मि बागला ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे जिला पाल डॉ. शेख मोईयुद्दीन ने प्रस्तुत किया। 66वें इंस्टॉलेशन समारोह के चेयरपर्सन अजीत कयाल रहे।
इस अवसर पर विभिन्न शहरों से पहुंचे लायंस क्लब के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान किया और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ सदस्य लायन राजेश जिंदल ने कहा कि क्लब द्वारा लायंस आई हॉस्पिटल, लायंस डीएवी स्कूल सहित कई स्थायी सेवा परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नेत्र चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्लब का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।
रानीगंज लायंस क्लब को मिली नई टीम, साजन कुमार तिबरेवाल बने अध्यक्ष, सुभाष केजरीवाल संभालेंगे महासचिव की जिम्मेदारी
Reviewed by Bengal Media
on
June 27, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
June 27, 2026
Rating:

No comments: