Bengal Media

"Your Voice, Your News"

मंत्री बनने के बाद पहली बार बाबा श्याम के दरबार पहुंचे अजय पोद्दार, पत्नी संग टेका मत्था; बोले- बंगाल में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे

रानीगंज- पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बनने के बाद कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार रविवार को पहली बार रानीगंज के प्रसिद्ध बाबा श्याम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सरोज पोद्दार भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया और पूरे पश्चिम बंगाल में सुख, शांति, समृद्धि तथा विकास की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर रानीगंज श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने मंत्री अजय पोद्दार और उनकी पत्नी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मंडल-1 के अध्यक्ष शमशेर सिंह, दिनेश सोनी, मनोज ओझा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया।
मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में रानीगंज की विभिन्न मंदिर समितियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मंत्री दंपति का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान मंत्री अजय पोद्दार ने कहा मंत्री बनने के बाद बाबा श्याम के दरबार में यह मेरी पहली हाजिरी है। विधायक रहते हुए मैं नियमित रूप से यहां आता रहा हूं। आज मैंने बाबा से पूरे बंगाल में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की प्रार्थना की है, ताकि राज्य का हर नागरिक खुशहाल जीवन जी सके।
मंत्री बनने के बाद पहली बार बाबा श्याम के दरबार पहुंचे अजय पोद्दार, पत्नी संग टेका मत्था; बोले- बंगाल में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे मंत्री बनने के बाद पहली बार बाबा श्याम के दरबार पहुंचे अजय पोद्दार, पत्नी संग टेका मत्था; बोले- बंगाल में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे Reviewed by Bengal Media on June 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.