Bengal Media

"Your Voice, Your News"

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी सम्मानित, पंडित आर्य प्रहलाद गिरि ने भेंट की राष्ट्रभक्ति कविता



जामुड़िया- जामुड़िया के बीजपुर स्थित विधायक कार्यालय में, महान राष्ट्रवादी व शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 जयंती पर निंगेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित आर्य प्रहलाद गिरि ने डाक्टर बिजन मुखर्जी को गायत्री मंत्र अंकित चादर व स्वनिर्मित पुष्पगुच्छ भेंट देकर, स्वरचित कविता "भाजपा जीत की स्वागत गीत " की हिंदी एवं बंग्ला प्रति भेंट की! जिसे खुद ही सहर्ष पढ़कर विधायक ने पं आर्य गिरि की भक्तियुक्त राष्ट्रवादी भावनाओं को सराहते हुए निंगा में छठ घाट को भी शीघ्र ही पूरा हो जाने की बात कही!
"भाजपा" का पूर्व नाम -- "जनसंघ" के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वीं जयंती पर पंडित आर्य प्रहलाद गिरि के साथ निंगा से आये राजू कुमार मेडिकल, अशोक हिंदू, जीतेंद्र बर्मा, राहुल मंडल, लक्ष्मी साव आदि राष्ट्रप्रेमी जन इस जयंती समारोह में उपस्थित रहे।
एक देश में दो विधान, दो निशान, नहीं चलेगा! का क्रांति घोष करते हुए शहीद हो जाने वाले , महान देश सपूत डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जय! भारत माता की जय ! का नारा लगाते हुए, आर्य गिरि रचित "भाजपा जीत की स्वागत गीत" का विमोचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि वह एक ऐसी पार्टी से जुड़े हुए हैं जिसकी स्थापना के साथ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान व्यक्ति का नाम जुड़ा हुआ है डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा को बनाया था वह कर आशुतोष मुखर्जी के बेटे थे जिन्हें बंगाल का शहर कहा जाता था डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंदर भी वही जुझारूपन वही साहस और वही देश प्रेम था क्योंकि यह सभी उन्हें विरासत में प्राप्त हुए थे डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण ही पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बन नहीं तो तत्कालीन सत्ताधारी नेताओं की वजह से यह हिस्सा भी पूर्वी पाकिस्तान में चला जाता डॉ विजय मुखर्जी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे जिन्होंने जम्मू कश्मीर में एक देश एक विधान एक निशान एक प्रधान की मांग की और अपने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया इतना ही नहीं वह एक महान शिक्षाविद भी थे जो शिक्षा के महत्व को समझते थे इसलिए उन्होंने समझा था कि सोए हुए भारतीयों को अगर जगाना है तो शिक्षा ही एकमात्र मूल मंत्र है डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि यह निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के लिए गर्व का विषय है कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती वर्ष में बंगाल में भाजपा की सरकार बनी।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी सम्मानित, पंडित आर्य प्रहलाद गिरि ने भेंट की राष्ट्रभक्ति कविता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी सम्मानित, पंडित आर्य प्रहलाद गिरि ने भेंट की राष्ट्रभक्ति कविता Reviewed by Bengal Media on July 06, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.