Bengal Media

"Your Voice, Your News"

125वीं जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा की प्रभात फेरी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का दिया संदेश

जामुड़िया: भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को आसनसोल संगठनात्मक जिला अंतर्गत जामुड़िया मंडल-2 भाजपा युवा मोर्चा की ओर से श्यामला क्षेत्र के 36 गोंडा गांव में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
जामुड़िया मंडल-2 भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवाशीष दुबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद क्षेत्र के बच्चों, युवाओं, युवतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे 36 गोंडा गांव का भ्रमण किया तथा लोगों के बीच डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रवादी सोच का संदेश पहुंचाया।
इस अवसर पर देवाशीष दुबे ने कहा कि राज्य और जिला नेतृत्व के निर्देश पर युवा मोर्चा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इस विशेष दिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कई क्लबों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राजू मंडल, सुमित पाल, सुजय बाद्यकर, राजीव बाउरी, बाबन घोष, सुकुराम माझी, मुकेंग डांगर सहित श्यामला क्षेत्र एवं जामुड़िया मंडल-2 के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
125वीं जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा की प्रभात फेरी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का दिया संदेश 125वीं जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा की प्रभात फेरी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का दिया संदेश Reviewed by Bengal Media on July 06, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.