मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर रानीगंज टीडीबी कॉलेज में रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रह, 80 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
रानीगंज: महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रानीगंज स्थित टीडीबी कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एवं एनसीसी (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं कृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर के लिए प्रारंभिक लक्ष्य 50 यूनिट रक्त संग्रह का रखा गया था, लेकिन लोगों की उत्साहजनक भागीदारी के चलते कुल 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्त संग्रह का कार्य आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में आसनसोल विभाग के सह संयोजक विकास ठाकुर,जिला खेलो भारत संयोजक सनी यादव, जिला मीडिया संयोजक गौतम महतो, रानीगंज नगर सचिव अश्विन विश्वकर्मा, आर्यन यादव, एनसीसी के प्रमुख डॉ. गणेश रजक सहित एबीवीपी एवं एनसीसी के अनेक पदाधिकारी, स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विकास ठाकुर ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर एबीवीपी द्वारा रक्तदान शिविर और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया तथा 80 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी समाजहित एवं छात्र कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहती है और भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रहेगी।
मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर रानीगंज टीडीबी कॉलेज में रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रह, 80 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Reviewed by Bengal Media
on
July 31, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
July 31, 2026
Rating:

No comments: