Bengal Media

"Your Voice, Your News"

संत रविदास की 650वीं जयंती पर रानीगंज पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

रानीगंज: महान समाज सुधारक एवं संत शिरोमणि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी से सुसज्जित कलश यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को यह पवित्र कलश यात्रा आसनसोल होते हुए रानीगंज पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका भव्य स्वागत किया।
आसनसोल के जुबली मोड़ में कलश यात्रा के स्वागत के दौरान विधायक जितेंद्र तिवारी, विधायक अरिजीत राय, आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवत्नु भट्टाचार्य, जिला महामंत्री काकोली घोष, अपूर्व हजरा सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद कलश यात्रा मां घाघर बुड़ी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
पूजन के उपरांत कलश यात्रा रानीगंज के पंजाबी मोड़ पहुंची। यहां दिनेश सोनी, शंकर साव, राजा भौमिक, मनीष शर्मा, रवि केशरी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक कलश यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर दिनेश सोनी ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी से निकली यह पवित्र कलश यात्रा पूरे देश का भ्रमण कर रही है। उन्होंने बताया कि रानीगंज पहुंचने के बाद यह यात्रा जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के अंतिम छोर तक ले जाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि संत रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। आज भी उनके विचार समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, इसलिए उनकी शिक्षाओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पूरे मार्ग में संत रविदास जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
संत रविदास की 650वीं जयंती पर रानीगंज पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत संत रविदास की 650वीं जयंती पर रानीगंज पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत Reviewed by Bengal Media on July 31, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.