Bengal Media

"Your Voice, Your News"

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हादसों को रोकने के लिए रानीगंज ट्रैफिक पुलिस एक्शन में, अंडरपास से सड़क पार करने की अपील

रानीगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रानीगंज ट्रैफिक विभाग की पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन की सड़क सुरक्षा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक के अगले ही दिन बुधवार को रानीसायर मोड़ के समीप एनएच-19 पर ट्रैफिक विभाग ने माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
अभियान के दौरान आम लोगों से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने खतरनाक कट-आउट से सड़क पार न करें और केवल निर्धारित अंडरपास का ही उपयोग करें। ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच कट-आउट से सड़क पार करना जानलेवा साबित हो सकता है और एक छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
मंगलवार को आसनसोल जिला प्रशासनिक भवन में जिला शासक एस. पन्नाबलम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की मौजूदा स्थिति तथा दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी बेहद जरूरी है।
इसी निर्णय के तहत रानीगंज में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक विभाग ने माइकिंग कर लोगों से सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने और अंडरपास का इस्तेमाल करने की अपील की।
ट्रैफिक अधिकारियों ने कहा कुछ मिनट बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। सुरक्षित पारापार के लिए अंडरपास ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या लोग ट्रैफिक पुलिस की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए अंडरपास का इस्तेमाल करेंगे, या फिर पहले की तरह नियमों की अनदेखी कर खतरनाक कट-आउट से ही सड़क पार करते रहेंगे। यही आने वाले दिनों में इस अभियान की सफलता तय करेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हादसों को रोकने के लिए रानीगंज ट्रैफिक पुलिस एक्शन में, अंडरपास से सड़क पार करने की अपील राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हादसों को रोकने के लिए रानीगंज ट्रैफिक पुलिस एक्शन में, अंडरपास से सड़क पार करने की अपील Reviewed by Bengal Media on July 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.