Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल के रेलपार में विशाल रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त संग्रह; विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी और जितेंद्र तिवारी रहे मौजूद

आसनसोल: मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 29 स्थित रेलपार के जहांगीर मोहल्ला में पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी समेत कई गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनती है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए।
वहीं पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने पार्षद गौरव गुप्ता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान अभियान युवाओं को समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित करता है।
शिविर में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान 46 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी और विधायक जितेंद्र तिवारी ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।
आसनसोल के रेलपार में विशाल रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त संग्रह; विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी और जितेंद्र तिवारी रहे मौजूद आसनसोल के रेलपार में विशाल रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त संग्रह; विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी और जितेंद्र तिवारी रहे मौजूद Reviewed by Bengal Media on July 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.