टीडीबी कॉलेज में एबीवीपी का 78वां स्थापना दिवस संपन्न, नशा मुक्त कैंपस और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रानीगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की टीडीबी कॉलेज इकाई ने संगठन का 78वां स्थापना दिवस गुरुवार को पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया। कार्यक्रम के दौरान विभाग सहसंयोजक विकास ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो की उपस्थिति में परिषद के ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने टीडीबी कॉलेज परिसर को पूरी तरह 'नशा मुक्त कैंपस' बनाने का संकल्प लिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक करने का संदेश दिया और इस दिशा में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एबीवीपी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की स्थापना के उद्देश्य, राष्ट्रहित में छात्र शक्ति की भूमिका और समाज सेवा के संकल्प को दोहराते हुए छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की।
टीडीबी कॉलेज में एबीवीपी का 78वां स्थापना दिवस संपन्न, नशा मुक्त कैंपस और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Reviewed by Bengal Media
on
July 09, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
July 09, 2026
Rating:

No comments: