Bengal Media

"Your Voice, Your News"

1 सितंबर से गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना, रानीगंज में 'स्वच्छ रानीगंज–हरित रानीगंज' अभियान की शुरुआत




रानीगंज: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आगामी 1 सितंबर से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकने, थूकने, गंदगी फैलाने और खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्णय को लेकर रानीगंज में जनजागरूकता अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच ने "स्वच्छ रानीगंज–हरित रानीगंज" अभियान का शुभारंभ करते हुए एक विशेष जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल रानीगंज ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल को स्वच्छ, सुंदर और गंदगी मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता लोगों की भागीदारी और जागरूकता पर निर्भर करती है तथा मारवाड़ी युवा मंच इस दिशा में सराहनीय पहल कर रहा है।
विधायक ने बताया कि अभियान के तहत तैयार किए गए जागरूकता पोस्टर और होर्डिंग शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने, थूकने से बचने तथा शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ रानीगंज का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और शहर को साफ रखने में सक्रिय भूमिका निभाए। मंच आने वाले दिनों में भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाएगा।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतीक मोर,राजेश जिंदल,श्याम जलान,दीप्ति सराफ, आयुष झुनझुनवाला, प्रशांत सरावगी, विनीत खंडेलवाल सहित मारवाड़ी युवा मंच के कई सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने रानीगंज को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
1 सितंबर से गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना, रानीगंज में 'स्वच्छ रानीगंज–हरित रानीगंज' अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना, रानीगंज में 'स्वच्छ रानीगंज–हरित रानीगंज' अभियान की शुरुआत Reviewed by Bengal Media on July 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.