Bengal Media

"Your Voice, Your News"

भारत विकास परिषद ने बल्लभपुर ग्राम प्राथमिक विद्यालय को प्रदान किया वॉटर प्यूरीफायर, बच्चों को वितरित की लेखन सामग्री


रानीगंज: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भारत विकास परिषद ने मंगलवार को रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक वॉटर प्यूरीफायर प्रदान किया। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को लेखन सामग्री भी वितरित किए गए।
विद्यालय में बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भारत विकास परिषद से वॉटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिसे परिषद ने स्वीकार करते हुए मंगलवार को विद्यालय को यह महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, सचिव अरुणोमय कुंडु, 91 नंबर वार्ड के शक्ति प्रमुख एवं रानीगंज विधानसभा के मीडिया कन्वीनर देवाशीष केउरा तथा सोनू बरनवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुमन दास ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने विद्यार्थियों की एक बड़ी समस्या का समाधान किया है। उन्होंने विशेष रूप से अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से विद्यालय के बच्चों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकी है।
प्रधान शिक्षक ने कहा कि परिषद के सदस्यों ने न केवल वॉटर प्यूरीफायर प्रदान किया, बल्कि बच्चों को लेखन सामग्री एवं उपहार देकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। इससे विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उनमें विद्यालय आने के प्रति नई प्रेरणा जगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत विकास परिषद भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करती रहेगी।
भारत विकास परिषद ने बल्लभपुर ग्राम प्राथमिक विद्यालय को प्रदान किया वॉटर प्यूरीफायर, बच्चों को वितरित की लेखन सामग्री भारत विकास परिषद ने बल्लभपुर ग्राम प्राथमिक विद्यालय को प्रदान किया वॉटर प्यूरीफायर, बच्चों को वितरित की लेखन सामग्री Reviewed by Bengal Media on July 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.