Bengal Media

"Your Voice, Your News"

बंगाल-झारखंड सीमा पर राज्य मंत्री उमेश राय का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

आसनसोल: पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य विभाग तथा नगर विकास एवं नगर मामलों के राज्य मंत्री एवं हावड़ा उत्तर के भाजपा विधायक उमेश राय का बुधवार देर रात अपने पैतृक गांव जाते समय बंगाल-झारखंड सीमा पर कुल्टी विधानसभा भाजपा परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के सीमा क्षेत्र में पहुंचते ही पूरा इलाका भाजपा कार्यकर्ताओं के जयघोष, ढोल-नगाड़ों और भारत माता के नारों से गूंज उठा।
भाजपा कार्यकर्ताओं और मंडल पदाधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर राज्य मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी मनमोहन राय एवं समाजसेवी अवध किशोर शर्मा ने राज्य मंत्री उमेश राय को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अवध किशोर शर्मा ने कहा कि उमेश राय एक कर्मठ, सरल और जनसेवा के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि हैं, जिनके नेतृत्व में राज्य सरकार विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है।
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री से मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना रहा। अंत में कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री के सफल, स्वस्थ और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया।
बंगाल-झारखंड सीमा पर राज्य मंत्री उमेश राय का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन बंगाल-झारखंड सीमा पर राज्य मंत्री उमेश राय का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन Reviewed by Bengal Media on July 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.