पांडवेश्वर में विधायक जितेंद्र तिवारी का जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, बोले विकास में नहीं होगा कोई राजनीतिक भेदभाव
पांडवेश्वर: आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी ने जोआलबंगा क्षेत्र के बूथ संख्या 113 और 114 में जनता दरबार आयोजित किया। 'जनता की आस्था, हमारी जिम्मेदारी' संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक जितेंद्र तिवारी ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि अन्य शिकायतों के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता दरबार केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी ने विकास कार्यों में किसी भी प्रकार के राजनीतिक भेदभाव से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा काम करते समय यह नहीं देखना है कि सामने वाला भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, माकपा या कांग्रेस का समर्थक है। चुनाव के बाद विधायक पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधि होता है, इसलिए विकास सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से चुनावी मतभेदों को भुलाकर क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। विधायक के इस संदेश का उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
जनता दरबार में शामिल ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और जनप्रतिनिधि तथा आम जनता के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा।
पांडवेश्वर में विधायक जितेंद्र तिवारी का जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, बोले विकास में नहीं होगा कोई राजनीतिक भेदभाव
Reviewed by Bengal Media
on
July 09, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
July 09, 2026
Rating:

No comments: