Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीसायर मोड़ पर स्थायी बस स्टैंड की मांग तेज,विधायक पार्थ घोष ने परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह को सौंपा ज्ञापन

रानीगंज: रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह से मुलाकात कर रानीगंज के समीप रानीसायर मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर स्थायी एवं आधुनिक बस स्टैंड निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने ज्ञापन में बताया कि रानीसायर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को प्रतिदिन बस पकड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। इसमें छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और मरीज शामिल हैं। बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है।
पार्थ घोष ने परिवहन मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर सुरक्षित, आधुनिक और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त स्थायी बस स्टैंड का शीघ्र निर्माण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।
विधायक ने उम्मीद जताई कि परिवहन मंत्री इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि रानीसायर क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का लाभ मिल सके।
रानीसायर मोड़ पर स्थायी बस स्टैंड की मांग तेज,विधायक पार्थ घोष ने परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह को सौंपा ज्ञापन रानीसायर मोड़ पर स्थायी बस स्टैंड की मांग तेज,विधायक पार्थ घोष ने परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह को सौंपा ज्ञापन Reviewed by Bengal Media on July 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.