Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज मजार शरीफ पहुंचीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष नाज़नीन सबीहा, चादरपोशी कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और अमन-चैन की मांगी दुआ

रानीगंज- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा, आसनसोल जिला की अध्यक्ष नाज़नीन सबीहा शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रानीगंज स्थित प्रशिद्ध हजरत गौसे बंगाल मजार शरीफ पहुंचीं। यहां उन्होंने पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ चादरपोशी की तथा प्रदेश में शांति, सौहार्द, खुशहाली और सर्वांगीण विकास के लिए विशेष दुआ मांगी। इस अवसर पर मजार परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। चादरपोशी के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए नाज़नीन सबीहा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के लगभग तीन महीने पूरे होने के अवसर पर वह हजरत गौसे बंगाल की दरगाह पर हाजिरी देने आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद राज्य के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनता की खुशहाली के लिए उन्होंने दरगाह में दुआ की है तथा ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, सरकार अपराध और कानून-व्यवस्था के मामलों में बिना किसी धार्मिक या सामाजिक भेदभाव के कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद एक अल्पसंख्यक समुदाय की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपी के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई की गई, जिससे यह संदेश गया है कि राज्य सरकार न्याय के मामलों में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं करती और कानून सभी के लिए समान है। नाज़नीन सबीहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र पर आधारित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इसी सिद्धांत को अपनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पश्चिम बंगाल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास और सामाजिक समरसता की इस यात्रा में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी समुदायों की सहभागिता से ही पश्चिम बंगाल को एक विकसित, सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उनके साथ जीशान कुरैशी,बेलू खान, लालमोहन खान, इमदाद खान, रजीबुल खान सहित बड़ी संख्या मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
रानीगंज मजार शरीफ पहुंचीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष नाज़नीन सबीहा, चादरपोशी कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और अमन-चैन की मांगी दुआ रानीगंज मजार शरीफ पहुंचीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष नाज़नीन सबीहा, चादरपोशी कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और अमन-चैन की मांगी दुआ Reviewed by Bengal Media on July 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.