Bengal Media

"Your Voice, Your News"

वन महोत्सव पर TDB कॉलेज NCC का मेगा अभियान, पूरे रानीगंज में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रानीगंज: वन महोत्सव के अवसर पर TDB कॉलेज, रानीगंज की एनसीसी इकाई द्वारा शनिवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक ट्री प्लांटेशन ड्राइव चलाया गया। इस अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नगरवासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
एनसीसी कैडेट्स ने रानीगंज एवं आसपास के इलाकों में पौधे वितरित किए तथा लोगों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से बचाव में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया। कैडेट्स ने नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील भी की।
यह वृक्षारोपण अभियान पूरे शहर में उत्साहपूर्वक चलाया गया। कार्यक्रम में TDB कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट गणेश रजक के नेतृत्व में सभी एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
एनसीसी अधिकारियों ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सके।
वन महोत्सव पर TDB कॉलेज NCC का मेगा अभियान, पूरे रानीगंज में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वन महोत्सव पर TDB कॉलेज NCC का मेगा अभियान, पूरे रानीगंज में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Reviewed by Bengal Media on July 18, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.