Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल के उद्योगपति महेंद्र शर्मा का बिहार में बड़ा निवेश, अंकुर स्टील लगाएगा ₹6,000 करोड़ की परियोजनाएं

आसनसोल: आसनसोल शहर से निकलकर उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाने वाले उद्योगपति महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अंकुर स्टील प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बिहार में करीब 6,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है। गया सहित बिहार के स्टील सेक्टर में कंपनी की ओर से पांच प्रमुख परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को पटना में महत्वपूर्ण समझौता हुआ।
इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित अंकुर ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
समझौते के बाद शुक्रवार को उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने बताया कि अंकुर ग्रुप की ओर से जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र के ठरवा भलुआ गांव में ग्रेन-बेस्ड इथेनॉल प्लांट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार यह प्लांट इसी वर्ष दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस परियोजना को एशिया के सबसे बड़े अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्रों में शामिल करने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्लांट का निर्माण लगभग 280 से 500 एकड़ भूमि के क्षेत्र में किया जा रहा है।
उद्योगपति के अनुसार इस इथेनॉल परियोजना पर करीब 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। प्लांट के शुरू होने के बाद लगभग 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष तथा करीब 20 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ आसपास के किसानों को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। अनाज आधारित इथेनॉल उत्पादन से कृषि क्षेत्र को बाजार मिलने और किसानों की आय के नए अवसर पैदा होने की संभावना जताई जा रही है।
अंकुर स्टील की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बिहार में औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। करीब 6,000 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में स्टील एवं संबंधित औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती मिलने के साथ रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
आसनसोल के महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बिहार में होने वाला यह बड़ा औद्योगिक निवेश अब क्षेत्रीय विकास और रोजगार के लिहाज से चर्चा का विषय बन गया है।
आसनसोल के उद्योगपति महेंद्र शर्मा का बिहार में बड़ा निवेश, अंकुर स्टील लगाएगा ₹6,000 करोड़ की परियोजनाएं आसनसोल के उद्योगपति महेंद्र शर्मा का बिहार में बड़ा निवेश, अंकुर स्टील लगाएगा ₹6,000 करोड़ की परियोजनाएं Reviewed by Bengal Media on August 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.