Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जमुड़िया में जरूरतमंद परिवारों को राहत, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने बांटे तिरपाल

जमुड़िया: बरसात के मौसम में कच्चे मकानों और टपकती छतों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में विशेष तिरपाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमुड़िया के चार नंबर वार्ड अंतर्गत बोउरी पाड़ा और बेनिया पट्टी इलाके के जरूरतमंद लोगों के बीच तिरपाल वितरित किए गए।
इस पहल में क्षेत्र के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी का सहयोग रहा। विधायक स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित हुए और लाभार्थियों को तिरपाल सौंपे। कुल 15 जरूरतमंद परिवारों/लोगों को तिरपाल प्रदान किए गए, ताकि बारिश के दौरान उन्हें अस्थायी सुरक्षा मिल सके और टपकती छतों की समस्या से कुछ राहत मिले।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा हमारी सरकार हमेशा गरीबों के साथ है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर हम लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। आज का यह तिरपाल सिर्फ सामग्री नहीं, बल्कि भरोसा है कि सुख-दुख में हम आपके साथ हैं।
विधायक ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ऐसी स्थिति समाप्त हो और उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी भी परिवार को तिरपाल की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि क्षेत्र के हर परिवार के सिर पर पक्की छत हो और किसी को भी बरसात के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
तिरपाल मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। बरसात के मौसम में मिली इस सहायता से जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें राणा बनर्जी, बिस्वजीत मिश्रा, निरंजन सिंह, राहुल शर्मा और अनुभव मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
स्थानीय स्तर पर आयोजित इस राहत पहल को जरूरतमंद परिवारों के लिए मानवीय सहायता के रूप में देखा जा रहा है। बरसात के बीच तिरपाल मिलने से प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से मौसम की मार से बचाव में मदद मिलेगी।
जमुड़िया में जरूरतमंद परिवारों को राहत, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने बांटे तिरपाल जमुड़िया में जरूरतमंद परिवारों को राहत, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने बांटे तिरपाल Reviewed by Bengal Media on August 31, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.