Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में खाद्य विभाग और प्रवर्तन शाखा का बड़ा छापा, भारी मात्रा में मिलावटी चायपत्ती जब्त

रानीगंज: रानीगंज औद्योगिक क्षेत्र में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। खाद्य विभाग और प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ रानीगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग इलाकों में चायपत्ती की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने सबसे पहले रानीगंज के व्यस्त मारवाड़ी पट्टी बाजार स्थित एक चायपत्ती की दुकान पर छापेमारी की। इसके बाद टीम ने तारबंगला के मधुआ मोड़ के पास स्थित एक अन्य चायपत्ती प्रतिष्ठान में भी जांच अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान दोनों दुकानों से करीब 250 किलोग्राम संदिग्ध और रंग मिली हुई चायपत्ती बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार, चायपत्ती को अधिक आकर्षक और असली दिखाने के लिए कथित तौर पर रंग एवं हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
खाद्य विभाग की टीम ने बरामद चायपत्ती के नमूने लैब टेस्टिंग के लिए जब्त कर सुरक्षित रख लिए हैं। वहीं, शेष संदिग्ध चायपत्ती को अधिकारियों की निगरानी में मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि इसे दोबारा बाजार में बिक्री के लिए इस्तेमाल न किया जा सके।
अचानक हुई इस संयुक्त कार्रवाई से रानीगंज के चायपत्ती कारोबारियों और कथित मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की ओर से संकेत दिया गया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रह सकता है।
रानीगंज में खाद्य विभाग और प्रवर्तन शाखा का बड़ा छापा, भारी मात्रा में मिलावटी चायपत्ती जब्त रानीगंज में खाद्य विभाग और प्रवर्तन शाखा का बड़ा छापा, भारी मात्रा में मिलावटी चायपत्ती जब्त Reviewed by Bengal Media on August 21, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.