रानीगंज: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रानीगंज के नेताजी मोड़ पर सामाजिक संस्था ‘रानीगंज सरन्या’ की ओर से विशेष रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था की सचिव जुतिका बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की कलाई पर राखी बांधकर भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की महिलाओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। राहगीरों को राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। अचानक राखी बंधवाने के इस विशेष आयोजन से लोगों में भी खुशी और उत्साह देखने को मिला।
संस्था की सचिव जुतिका बनर्जी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सुरक्षा, विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। इसी उद्देश्य से संस्था की ओर से लोगों के बीच पहुंचकर यह आयोजन किया गया।
बताया गया कि ‘रानीगंज सरन्या’ वर्ष 2011 से रानीगंज क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था की ओर से महिलाओं के उत्थान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य समय-समय पर किए जाते रहे हैं।
रानीगंज में ‘रानीगंज सरन्या’ का अनोखा रक्षाबंधन उत्सव, राहगीरों और दुकानदारों की कलाई पर बांधी राखी
Reviewed by Bengal Media
on
August 28, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
August 28, 2026
Rating:

No comments: