Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 120 लोगों की हुई आंखों की जांच

रानीगंज: “Good Vision, Better Life!” के संदेश के साथ शनिवार को रानीगंज के सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन (SSCA) परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 120 लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई।
शिविर में विशेषज्ञों ने विजन टेस्ट के साथ आंखों की विस्तृत जांच की और लोगों को नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान जिन लोगों को आगे उपचार या विशेष देखभाल की आवश्यकता पाई गई, उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
यह सेवा पहल रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज, इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज और रोटारैक्ट क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन (SSCA) के सहयोग से आयोजित की गई। Sharp Sight Eye Hospitals इस शिविर के हॉस्पिटल पार्टनर रहे।
इस मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता बर्णवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित नेत्र जांच के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श के माध्यम से बेहतर दृष्टि एवं नेत्र स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।
120 लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना महज एक संख्या नहीं, बल्कि 120 परिवारों के जीवन में बेहतर दृष्टि और स्वस्थ भविष्य की दिशा में उठाया गया एक सार्थक कदम है।
रानीगंज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 120 लोगों की हुई आंखों की जांच रानीगंज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 120 लोगों की हुई आंखों की जांच Reviewed by Bengal Media on September 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.